अपने बयानों से सुर्खियों और विवादों में रहने वाले समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य रविवार को मऊ जिले पहुंचे. यहां उमेश पाल हत्याकांड के आरोपियों पर हो रही कार्रवाई पर प्रतिक्रिया दी. मौर्य ने हत्यारोपियों के खिलाफ बुलडोजर की कार्रवाई का स्वागत किया और कहा कि इस मामले में जिनका भी इंवॉल्वमेंट है, उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए.
Originally published at आज तक

