यूपी पुलिस महानिदेशक मुख्यालय की तरफ से जारी लिस्ट के मुताबिक कुल 19 अधिकारियों का ट्रांसफर किया गया है. इनमें 12 IPS और 7 डीएसपी शामिल हैं, जिन्हें इधर से उधर किया गया है. के. सत्यनारायण पुलिस महानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र से पुलिस महानिरीक्षक सीबीसीआईडी मुख्लायल लखनऊ बनाए गए. वहीं प्रभाकर चौधरी सेनानायक, 11वीं वाहिनी पीएसी, सीतापुर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली बनाए गए हैं.
Originally published at आज तक

