कानपुर देहात अग्निकांड मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय एसआईटी गठित की गई है. इसमें कानपुर मंडल आयुक्त राजशेखर और एडीजी कानपुर जोन आलोक सिंह शामिल हैं. एसआईटी अगले एक हफ्ते में जांच पूरी करने के बाद रिपोर्ट शासन को देगी. वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ ने पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपये का मुआवजा दिया है.
Originally published at आज तक

