इलेक्ट्रिक कारों को बढ़ावा देने के लिए सरकार कई कदम उठा रही है. ऐसा ही एक फैसला केरल में लिया गया है, जिसके बाद इलेक्ट्रिक कारों की ऑनरोड कीमत कम होगी. नए टैक्स ऐलान के बाद 20 लाख तक की इलेक्ट्रिक कारों पर 60 हजार रुपये तक की बचत की जा सकती है. हालांकि, 40 लाख से ज्यादा की कीमत वाली कारों पर टैक्स बढ़ाया भी गया है.
Originally published at आज तक

