बक्सर के चौसा में शादी समारोह के दौरान एकतरफा प्रेम में पागल युवक दीनबंधु मल्लाह ने मंच पर चढ़कर 18 वर्षीय दुल्हन आरती कुमारी को गोली मार दी और फरार हो गया. गंभीर हालत में आरती को वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है. परिजनों के मुताबिक आरोपी पहले से धमकी दे रहा था. पुलिस ने उसकी पहचान कर ली है और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.
Originally published at आज तक

