भारत में अमेरिकी दूतावास ने एच-1बी और एच-4 वीजा आवेदकों को जल्द आवेदन करने की सलाह दी है, क्योंकि अमेरिका ने 15 दिसंबर से सभी देशों के आवेदकों के लिए सोशल मीडिया और ऑनलाइन गतिविधियों की जांच को अनिवार्य कर दिया है. अब डीएस-160 फॉर्म में सोशल मीडिया अकाउंट की जानकारी देना जरूरी होगा और वीजा स्टैंपिंग व इंटरव्यू के दौरान सख्त जांच की जाएगी, जिससे प्रक्रिया में देरी हो सकती है.
Originally published at आज तक

