मुजफ्फरनगर में एक युवक को गैर समुदाय की युवती से कोर्ट मैरिज करने पर उसके परिजनों ने लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया. गंभीर चोटों के कारण उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया और मेरठ रेफर किया गया. घटना का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो गया. पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और बाकी की तलाश जारी है.
Originally published at आज तक

