गाज़ा में जल्द ही युद्धविराम होने जा रहा है. इजरायल ने घोषणा की है कि कैबिनेट बैठक के 24 घंटे के भीतर सीजफायर लागू होगा. डोनाल्ड ट्रंप के Gaza Peace Plan के पहले चरण पर इजरायल और हमास में सहमति बन गई है. इस समझौते के तहत हमास 48 बंधकों की रिहाई करेगा, जबकि इजरायल फिलिस्तीनी कैदियों को छोड़ेगा.
Originally published at आज तक

