अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि भारत रूस से भारी मात्रा में कच्चा तेल खरीद रहा है और फिर उस तेल का बड़ा हिस्सा अंतरराष्ट्रीय बाजार में ऊंचे दामों पर बेचकर भारी मुनाफा कमा रहा है. ट्रंप ने भारत पर यूक्रेन में हो रही मानवीय त्रासदी के प्रति उदासीन रहने का भी आरोप लगाया. ट्रंप ने कहा कि भारत को इस बात की परवाह नहीं है कि रूसी युद्ध मशीन यूक्रेन में कितने लोगों को मार रही है.
Originally published at आज तक

