गाजीपुर के सुल्तानपुर गांव में रास्ते के विवाद और मात्र 1400 रुपये की चोरी को लेकर खूनी संघर्ष हो गया. हमलावरों ने चेयरमैन यादव (70) और उनके बेटे राजेश यादव (30) पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया. वाराणसी ट्रॉमा सेंटर ले जाते समय चेयरमैन यादव की मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर है. पुलिस ने गांव में शांति बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया है.
Originally published at आज तक

