गोरखपुर के गीडा क्षेत्र में एक सिरफिरे आशिक ने अपनी शादीशुदा प्रेमिका पर घर में घुसकर चाकुओं से हमला कर घायल कर दिया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा. आरोपी की तलाश में निकली पुलिस पर तेनुआ टोलप्लाजा के पास उसने फायरिंग की. जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया.
Originally published at आज तक

