मथुरा के कच्ची सड़क इलाके में रविवार को एक बहुमंजिला इमारत खुदाई के दौरान ढह गई, जिसमें दो मासूम बहनों समेत तीन लोगों की मौत हो गई. हादसे में एक शख्स को मलबे से सुरक्षित निकाला गया है. रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं और अवैध खुदाई को हादसे की वजह बताया है. एनडीआरएफ और एसडीआरएफ टीमें राहत कार्य में जुटी हुई है.
Originally published at आज तक

