उत्तर प्रदेश के झांसी में भतीजे के जन्म की खुशी में हर्ष फायरिंग करना युवक को महंगा पड़ा. गांधी नगर निवासी राहुल (30) का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. उसने अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक से 21 मई को फायरिंग की थी. बरगांव थाना पुलिस ने बंदूक जब्त कर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है.
Originally published at आज तक

