छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में 8 लाख रुपए का इनामी एक कट्टर नक्सली मारा गया है. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ शुक्रवार देर शाम जुगाड़ थाना क्षेत्र के मोतीपानी गांव के पास जंगल में हुई. सीआरपीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी.
Originally published at आज तक

