बरेली में पुलिस ने अवैध हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. इस कार्रवाई में एसटीएफ-एसओजी और निगरानी की टीम शामिल थी. दरअसल 9 अप्रैल को मिलिट्री इंटेलीजेंस ने पुलिस को सूचना दी थी कि नवाबगंज थाना क्षेत्र के बलपुर गांव के पास एक जंगल में अवैध हथियार निर्माण की गतिविधियां चल रही हैं. इसी के आधार पर पुलिस टीम ने रात करीब 9:10 बजे जंगल में छापा मारा और एक व्यक्ति को हथियार बनाते हुए गिरफ्तार किया.
Originally published at आज तक

