दिल्ली के पुष्प विहार इलाके में पुलिस एनकाउंटर के बाद एक वाहन चोर को गिरफ्तार किया गया है. 33 वर्षीय इस चोर के खिलाफ साल 2021 में पुलिसकर्मियों पर हमला करने का मामला दर्ज किया गया था. उसकी पहचान उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर निवासी मोहम्मद आमिर के रूप में हुई है. वो एक आदतन अपराधी है. उसके खिलाफ 27 से ज्यादा केस दर्ज हैं.
Originally published at आज तक

