गुजरात के डीसा में एक पटाखा फैक्ट्री में बॉयलर फटने से 20 मजदूरों की मौत हो गई. धमाके से फैक्ट्री का स्लैब गिर गया, जिससे मजदूर दब गए. सभी मृतक मध्य प्रदेश के रहने वाले थे. फैक्ट्री मालिक पर केस दर्ज कर लिया गया है. सरकार ने मृतकों के परिजनों को 4 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है.
Originally published at आज तक

