सीआरपीएफ की एक लेडी कमांडो ने सराहनीय कार्य किया है. उन्होंने दिल्ली मेट्रो के खचाखच भरे कोच में बेहोश हुए यात्री पर तुरंत कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) प्रक्रिया करके उसकी जान बचा ली. यह घटना मंगलवार शाम को दिल्ली मेट्रो रेल नेटवर्क की ब्लू लाइन पर कीर्ति नगर और मोती नगर स्टेशनों के बीच हुई.
Originally published at आज तक

