दिल्ली के वार्ड 28 के आम आदमी पार्टी के पार्षद राम चंद्र ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने वीडियो बयान में दावा किया कि उन्हें जबरन उनके घर से उठाकर बीजेपी कार्यालय ले जाया गया, जबकि बीजेपी ने इसे अफवाह बताया. इसके बाद 'आप' के नेताओं ने दिल्ली की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए.
Originally published at आज तक

