कोलकाता में महिला डॉक्टर संग रेप-मर्डर मामले पर पूरे देश में आक्रोश है. देश भर के डॉक्टर इस मामले को लेकर कई बार प्रदर्शन कर चुके हैं. वहीं इस पूरे मामले को लेकर ममता बनर्जी की सरकार भी विपक्षी दलों के निशाने पर है. इसी बीच अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ के अध्यक्ष कल्याण चौबे ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखा है. कल्याण चौबे ने कोलकाता में डूरंड कप मैच बहाल करने के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है.
Originally published at आज तक

