भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पेरिस ओलंपिक 2024 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है. क्वार्टरफाइनल मुकाबले में भारत ने ग्रेट ब्रिटेन को शूटआउट में 4-2 से हराया. दरअसल निर्धारित 60 मिनट तक दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर थीं, जिसके बाद शूटआउट का सहारा लिया गया, शूटआउट में पीआर श्रीजेश ने दो बेहतरीन बचाव करके भारत को जीत दिलाई.
Originally published at आज तक

