गाजा में 36 हजारों से ज्यादा लोगों की जान लेने वाला इजरायल अब खुद हिजबुल्लाह के हमले से दहल उठा. गाजा, लेबनान और यमन में एक साथ हमले कर रहा इजरायल एक रॉकेट अटैक का शिकार हो गया. इस बार हिजबुल्लाह के लड़ाकों ने इजरायल पर जबरदस्त हवाई हमला किया है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 40 से ज्यादा रॉकेट इजरायल की ओर दागे गए. जिनमें से एक रॉकेट गोलान हाइट्स के फुटबॉल मैदान में गिरा. इस हमले में वहां खेल रहे 12 बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 37 से ज्यादा लोग घायल हो गए.
Originally published at आज तक

