महाराष्ट्र सरकार के फूड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन ने इस साल की अब तक की सबसे बड़ी रेड की है. मुंबई के वसई में नकली आयुर्वेदिक दवा बनाने वाली एक कंपनी पर छापा मारकर करोड़ों रुपये का माल जब्त किया गया है. जानकारी के मुताबिक यहां पिछले 7 सालों से नकली दवाईयां बनाई जा रही थी. गहरवार फार्मा प्राईवेट लिमिटेड नाम की कपंनी पर एफडीए की रेड के दौरान 1 करोड़ 27 लाख रुपये की नकली दवा जब्त की गई है.
Originally published at आज तक

