युवाओं तथा बच्चों में सेल्फी लेने का क्रेज काफी बढ़ गया हैं. कई बार सेल्फी व फोटो खिंचवाने के चक्कर में लोग अपनी जान भी गंवा चुके हैं. इसके बावजूद जोखिम उठाकर फोटो खिंचवाने के शौक कम नहीं हो रहा है. ऐसा ही एक मामला रविवार को राजस्थान के जैसलमेर से सामने आया. यहां दो मासूम जैसलमेर के ऐतिहासिक गड़ीसर तालाब में फोटो खिंचवाने के दौरान डूब गए. जबतक दोनों को बाहर निकाला गया तब तक दोनों मासूमों ने दम तोड़ दिया था.
Originally published at आज तक

