राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने यूपी की अमेठी लोकसभा सीट को लेकर बड़ा दावा किया है. पर्यवेक्षक बनकर अमेठी पहुंचे गहलोत ने कहा कि 'जब किशोरी लाल शर्मा बीजेपी की स्मृति ईरानी को हरा सकते हैं तो फिर राहुल गांधी जैसे बड़े राष्ट्रीय नेता को मैदान में उतारने की क्या जरूरत है'. 'कांग्रेस अमेठी और रायबरेली दोनों लोकसभा सीटों पर बड़े अंतर से जीत हासिल करेगी, कांग्रेस के पक्ष में तगड़ा माहौल है'.
Originally published at आज तक

