पंजाब में बीजेपी इस बार अकेले लोकसभा चुनाव 2024 लड़ने जा रही है. इसको देखते हुए बीजेपी हर क्षेत्र में बूथ मीटिंग आयोजित कर रही है. ऐसे ही एक बूथ मीटिंग लुधियाना के पायल क्षेत्र में रखी गई. इस दौरान बीजेपी वर्कर्स में किसी बात को लेकर वर्करों में कहासुनी हुई और जमकर हंगामा हुआ. इसके बाद जमकर हाथापाई हुई. इसकी तस्वीरें भी वायरल हो रही है.
Originally published at आज तक

