दिल्ली के शराब नीति घोटाला मामले में सीएम अरविंद केजरीवाल की राउज एवेन्यू कोर्ट में गुरुवार को पेशी हुई... दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने केजरीवाल की पांच दिनों की ईडी रिमांड मंजूर कर दी... सुनवाई के दौरान केजरीवाल ने अदालत में अपनी बातें रखीं और ईडी की कार्रवाई पर सवाल उठाए... कोर्ट में अरविंद केजरीवाल ने खुद भी अपनी दलीलें रखीं... केजरीवाल ने इस दौरान मामले में आरोपी शरत रेड्डी की कंपनी द्वारा इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए बीजेपी की फंडिंग का मुद्दा उठाते हुए कहा... 'शरत रेड्डी ने इलेक्टोरल बॉन्ड से 55 करोड़ रुपये का चंदा दिया, शरत रेड्डी को 55 करोड़ रुपये का चंदा देने के बाद जमानत मिली थी, बॉन्ड की कॉपी हमारे पास है'...
Originally published at आज तक

