'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पहला एपिसोड स्ट्रीम हो चुका है... सुनील ग्रोवर की 6 साल बाद कपिल के शो में वापसी हुई है...ऐसे में कॉमेडियन के फैंस इस शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे... पहले एपिसोड में सुनील ग्रोवर की परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें दो राय नहीं है कि उनके लौटने से कपिल के शो में चार चांद लगे हैं... लेकिन सुनील का एक्ट शो का हाईलाइट नहीं बन पाया...कपिल के शो में पहले गुत्थी, डॉक्टर मशहूर गुलाटी और रिंकू देवी के जैसे किरदार निभा चुके सुनील ग्रोवर अब डफली बने हैं... शो में उनकी एंट्री के लिए एक बड़े से डिब्बे को गिफ्ट की तरह लाकर उन्हें पेश किया गया... इसके बाद शुरू हुआ कपिल और सुनील का एक दूसरे को ताने मारना... सुनील अपने सीन्स में फनी थे लेकिन उनके पूरे एक्ट में वो एक्स फैक्टर नहीं था, जिसके लिए सुनील ग्रोवर जाने जाते हैं..
Originally published at आज तक

