धनबाद में असामाजिक तत्वों ने हवन कुंड की कुटिया में आग लगा दी. कुटिया के आग में जलकर राख हो जाने से स्थानीय लोगों में रोष है. इस मामले में भाजपा विधायक ढुलू महतो ने पुलिस से दोषियों को जल्द पकड़ने की मांग की है. उन्होंने चेतावनी दी है कि दोषियों पर कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा.
Originally published at आज तक

