कैमूर के धवपोखर गांव में एक दर्दनाक हादसा हुआ. जहां फकीराना तालाब में डूबने से तीन सगी बहनों के समेत 5 बच्चों की मौत हो गई. मरने वालों में चार बच्चियां और एक लड़का हैं. सभी की उम्र 7 से 12 साल के बीच बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि सभी बच्चे दिवाली के दूसरे दिन गांव के ही निकट स्थित तालाब में नहाने गए थे.
Originally published at आज तक

