Anoop Chaudhary: भारत सरकार के रेल मंत्रालय का सदस्य बताकर लोगों से करोड़ों की ठगी करने वाले एक महाठग अनूप चौधरी को यूपी एसटीएफ ने अयोध्या से गिरफ्तार किया है. उत्तराखंड पुलिस ने उसके सिर पर 15000 रुपए का ईनाम रखा हुआ है. महाठग ने फर्जी तरीके से सरकारी गनर ले रखा था. हर जगह वीवीआईपी प्रोटोकॉल हासिल करता था.
Originally published at आज तक

