उत्तर प्रदेश के आगरा से हैरान कर देने वाला एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें एक टीचर को मासूम छात्रा को बेरहमी से पीटते देखा जा सकता है. सामने आए इस घटना के वीडियो में देख सकते हैं कि टीचर ने 59 सेकंड में 3 डंडे और 6 थप्पड़ मारे. मामला सामने आने पर संयुक्त शिक्षा निदेशक ने कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं.
Originally published at आज तक

