राजस्थान के अलवर में पुलिस ने हनी ट्रैप के जरिए अपहरण कर ठगी करने वाले गैंग का पर्दाफाश किया है. इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. आरोपी पति-पत्नी हैं. पुलिस इस गैंग के एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. पुलिस का कहना है कि गैंग के अन्य लोगों की तलाश की जा रही है.
Originally published at आज तक

