अमृतसर की अजनाला तहसील के एक निजी स्कूल के 8वीं क्लास के छात्र की करंट लगने से मौत हो गई. इस घटना से स्कूल में हड़कंप मच गया. आनन-फानन स्कूल प्रबंधक ने छात्र को हॉस्पिटल पहुंचवाया. यहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया गया. परिजनों का कहना है अगर, बेटे को समय रहते हॉस्पिटल ले जाया गया होता तो उसे बचाया जा सकता था.
Originally published at आज तक

