साउथ अफ्रीकी मादा चीता निर्वा को रविवार की सुबह करीब 10 बजे कूनो पार्क के धोरट वनपरिक्षेत्र में देखा गया. जहां से उसे स्वास्थ्य परीक्षण के लिए पकड़ा गया. निर्वा पिछले 21 जुलाई से लापता थी. निर्वा की कॉलर आईड़ी से सैटेलाइट के माध्यम से मिलने वाली लोकेशन प्राप्त होना बंद हो गई थी. 22 दिन से उसकी खोज की जा रही थी.
Originally published at आज तक

