मध्य प्रदेश के श्योपुर में कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) में मंगलवार दोपहर एक और चीते की मौत हो गई. साउथ अफ्रीका से लाए गए चीता 'तेजस' को कूनो के बाड़े नंबर 6 में रखा गया था. बता दें कि कूनो नेशनल पार्क में अब तक 4 चीतों और 3 शावकों की मौत हो चुकी है. अब पार्क में अब कुल 16 चीते और 1 शावक बचे हैं.
Originally published at आज तक

