बिहार के भागलपुर में निर्माणाधीन पुल गिरने के बाद राज्य की राजनीति गर्म हो गई है. बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव का इस्तीफा मांगा है. इसके बाद तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस पर सफाई दी और बताया कि आखिर ये पुल क्यों गिरा है. उन्होंने इसके डिजाइन में ही खामी बताई है.
Originally published at आज तक

