भतीजी की शादी में स्टेज पर डांस कर रहा 52 साल का शख्स नाचते नाचते अचानक गिर गया और उसकी मौत हो गई. बताया जा रहा कि दिलीप की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई. पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है. परिवार में दिलीप को दो बेटियां और पत्नी है. इस घटना के बाद शादी वाले घर में मातम पसर गया है.
Originally published at आज तक

