हावड़ा-पुरी-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस को गुरुवार को दोपहर करीब एक बजे पुरी से वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाई जाएगी. हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत एक्सप्रेस के बाद पश्चिम बंगाल को मिलने वाली ये दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस है. ट्रेन हावड़ा और पुरी के बीच 500 किमी की दूरी लगभग साढ़े छह घंटे में तय करेगी.
Originally published at आज तक

