राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी प्रमुख शरद पवार (82 साल) ने मंगलवार को NCP चीफ का पद छोड़ने का ऐलान किया है. हालांकि, बाद में उन्होंने दो-तीन दिन में विचार करने का आश्वासन दिया है. पवार के इस फैसले से पार्टी में खलबली है. नेता से लेकर कार्यकर्ता तक परेशान हैं और फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग की है. उन्होंने पार्टी के नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए NCP नेताओं की एक कमेटी बनाने की सिफारिश की है.
Originally published at आज तक

