झारखंड में एयर एंबुलेंस के बाद साहिबगंज में पहली बार बोट एंबुलेंस की शुरुआत की गई है. बोट एंबुलेंस की सुविधा शुरू होने से गंगा नदी के दियारा इलाकों में रहने वाली करीब ढ़ाई लाख की आबादी को इसका फायदा होगा. इसमें गर्भवती महिला की डिलीवरी भी कराई जा सकती है. बोट एंबुलेंस तमाम तरह की आधुनिक सुविधाओं से लैस है.
Originally published at आज तक

