एक जून से लोग सप्ताह में छह दिन राष्ट्रपति भवन देखने जा सकेंगे. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि राजपत्रित अवकाश को छोड़कर एक जून से लोग मंगलवार से रविवार तक राष्ट्रपति भवन जा सकेंगे. यह भवन पांच एकड़ में बना है. इस चार मंजिला भवन में 340 कमरे हैं. इसमें 190 एकड़ में उद्यान क्षेत्र है.
Originally published at आज तक

