जगदीश शेट्टार कर्नाटक में बीजेपी के दिग्गज नेता माने जाते हैं. वह छह बार विधायक और मुख्यमंत्री रह चुके हैं. कर्नाटक में बीजेपी को मजबूत करने वाले नेताओं में शेट्टार रहे हैं. जगदीश शेट्टार पार्टी के पुराने और वफादार नेताओं में से एक माने जाते हैं. उन्होंने एबीवीपी से अपना राजनीतिक सफर शुरू किया. वह जनसंघ में रहे और उसके बाद बीजेपी में हैं. उन्हें पांच दशक का राजनतीकि अनुभव है.
Originally published at आज तक

