बंगाल के रिशरा में सोमवार देर रात कुछ लोगों द्वारा पथराव किया गया. बताया जा रहा है कि रिशरा रेलवे स्टेशन के गेट नंबर 4 के सामने पत्थरबाजी हुई, जिसके चलते रेलवे विभाग ने हावड़ा बर्धमान मेन लाइन पर ट्रेनों का संचालन रोक दिया है. इसके चलते हावड़ा स्टेशन पर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
Originally published at आज तक

