हिंसा प्रभावित अफ्रीकी देश सूडान में बड़ी संख्या में भारतीय नागरिक फंसे हुए हैं. इन लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए भारत सरकार ने तैयारी कर ली है. प्लान के तहत भारत ने जेद्दा में दो C-130J सैन्य परिवहन विमान को उड़ान भरने के लिए तैयार रखा है. भारतीय नौसेना का एक जहाज भी सूडान के बंदरगाह पहुंच गया है. इन सभी को स्टैंडबाय मोड पर रखा गया है.
Originally published at आज तक

