बीजेपी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय अपने विवादित बयान के चलते चर्चा में हैं. उन्होंने कहा कि लड़कियों को हम देवियां कहते हैं, लेकिन उनमें देवी का स्वरूप नहीं दिखता, बल्कि शूर्पणखा जैसी दिखती हैं. मैं हनुमान जंयती पर झूठ नहीं बोलूंगा. जब रात में लड़कों को नशे में देखता हूं, तो लगता है गाड़ी से उतरकर इनके चार-पांच धर दूं.
Originally published at आज तक

