एशियाई बैडमिंटन चैम्पियनशिप में भारत ने इतिहास रच दिया है. सात्विक साइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने 58 साल का इंतजार खत्म करते हुए देश को गोल्ड मेडल दिलाया है. इससे पहले इस चैम्पियनशिप में भारतीय पुरुष युगल टीम का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कांस्य पदक रहा है, जो 1971 में दीपू घोष और रमन घोष ने जीता था.
Originally published at आज तक

