वजीराबाद बैराज में यमुना तालाब सामान्य स्तर 674.50 फीट है, जबकि वर्तमान में यह 671.70 फीट पर पहुंच गया है. ऐसे में वजीराबाद और चंद्रावल वाटर ट्रीटमेंट प्लांट अपनी पूरी क्षमता से काम नहीं कर पा रहे हैं. लिहाजा, दिल्ली के कई इलाकों में पानी की आपूर्ति प्रभावित रहेगी. होली से पहले पानी की किल्लत होने से त्योहार फीका पड़ सकता है.
Originally published at आज तक

