कानपुर में डॉक्टर दंपति की नाबालिग बेटी से गैंगरेप का आरोपी अजय ठाकुर अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है. भाजपा विधायक अभिजीत सिंह सांगा के साथ आरोपी अजय ठाकुर की कई फोटो वायरल होने के बाद से ही पुलिस प्रशासन के साथ सांठगांठ की बातें तेज हो गई. केवल 25 साल की उम्र में ही अजय ठाकुर पर 20 मुकदमे दर्ज हैं, जिसमें गंभीर से गंभीर धारा जैसे हत्या का प्रयास, किडनैपिंग और शारीरिक शोषण जैसे आरोप हैं.
Originally published at आज तक

