युद्ध से तबाह सीरिया और तुर्की में सोमवार की सुबह प्रलयकारी भूकंप आने से हाहाकार मच गया है. दोनों देशों में एक के बाद एक दो बार भूकंप आया है. रेक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.5 और 7.8 रही है. सीरिया में भूकंप से अब तक करीब 783 लोग मारे गए हैं. हजारों की संख्या में लोग घायल भी हुए हैं. जबकि तुर्की में 1042 लोगों की मौत हुई है. सीरिया-तुर्की में हाड़कंपाऊ ठंड में सिर छिपाने के लिए छतों के नीचे दुबके लोगों पर वही मौत बनकर टूट गिरी हैं. हालात ऐसे बने हैं कि हर तरफ चीख-पुकार का मंजर देखने को मिल रहा है. लाश-पर-लाश देखने को मिल रही हैं. किसी ने बच्चा-बुजुर्ग और माता-पिता खोए हैं, किसी ने घरबार... तस्वीरों में देखिए सीरिया-तुर्की के हालात...
Originally published at आज तक

